Skip to content

Yog Darshan

Yog Sutra 3 - 7

अध्याय 3: विभूतिपाद

मूल सूत्र · 3.7

त्रयमन्तरङ्गं पूर्वेभ्य: ।। 7 ।।

शब्दार्थ

पूर्वेभ्य: ( पूर्व अर्थात पहले कहे गए की अपेक्षा ) त्रयम् ( ये तीन अर्थात धारणा, ध्यान व समाधि ) अन्तरङ्गंम् ( अन्तरङ्ग अर्थात ज्यादा निकट हैं । )

सूत्रार्थ

पहले कहे गए ( यम, नियम, आसन, प्राणायाम व प्रत्याहार की अपेक्षा ) यह तीन ( धारणा, ध्यान व समाधि ) समाधि के ज्यादा निकटता वाले साधन हैं ।

व्याख्या

इस सूत्र में अष्टांग योग के आन्तरिक अंगों ( धारणा, ध्यान व समाधि ) को समाधि के ज्यादा निकट बताया है ।

समाधि की प्राप्ति के लिए योगसूत्र में जी भी साधना के मार्ग बताए गए हैं । उनमें से अष्टांग योग सबसे प्रमुख साधन है । जिसका प्रयोग किसी भी प्रकार का साधक आसानी से कर सकता है । यह बिलकुल नए साधकों के लिए बहुत ही उपयोगी साधना मार्ग है ।

इसके आठ अंग होते हैं - यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि ।

इनमें से पहले पाँच ( यम, नियम, आसन, प्राणायाम व प्रत्याहार ) की गणना अष्टांग योग के बहिरङ्ग अर्थात बाहरी अंगों में की जाती है ।

और अन्तिम तीन ( धारणा, ध्यान व समाधि ) की गणना अष्टांग योग के अन्तरङ्ग अर्थात भीतरी अंगों में की जाती है ।

यम, नियम आदि बाहरी अंग होने से साधना में बाहर से सहायता प्रदान करते हैं । और धारणा, ध्यान आदि साधना के भीतरी अंग होने से भीतर से सहायता करते हैं ।

जो अंग जितना निकट होगा वह उतनी ही ज्यादा सहायता करता है । और जो जितना दूर होगा वह उतनी ही कम सहायता कर सकता है ।

इसलिए धारणा, ध्यान व समाधि को सम्प्रज्ञात समाधि के अन्तरङ्ग ( निकटतम ) साधन कहा है ।

विशेष

पहले साधक को बाहरी अर्थात पहले पाँच अंगों का ही पालन करना चाहिए । उसके बाद आन्तरिक अंगों का । बिना बाहरी साधनों का अभ्यास करें भीतरी अंगों में सफलता प्राप्त नहीं हो सकती ।

अतः पहले बहिरङ्ग अंगों की साधना करे बाद में अन्तरङ्ग की ।

Reader discussion

Comments (8)

These comments have been preserved from the original Dr. Somveer Yoga website.

  1. Anshu

    ?प्रणाम आचार्य जी! इस सुंदर माग॔ दश॔न के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद! ओ3म् राम ?

  2. Nisha

    Thanku so much sir??

  3. Vinod Sharma

    अति सुंदर ।।

  4. Manisha dahiya

    Thanks guru ji

  5. Priyanka Atreya

    Pranaam Sir! ??thank you

  6. Rubee

    ✍️✍️✍️???

  7. aashish malhan

    Successful in yoga by step by step from outer organ to internal organ than get success in samadi.

  8. Anju siwach

    Thank you sir